July 11, 2026

छत्तीसगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल भाजपा में शामिल, सीएम साय ने दिलाई सदस्यता

0
Chhattisgarh_04-2-11.jpg

दुर्ग.

लोकसभा चुनाव से पहले एक के बाद एक पार्टी के नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी आज दुर्ग में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दुर्ग के मानस भवन पहुंचे थे। जहां लोकसभा भाजपा के प्रत्याशी विजय बघेल के नामांकन रैली सभा के दौरान ही कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा में प्रवेश कराया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीमा बघेल को भाजपा का भगवा गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल ने भाजपा प्रवेश किया है। सीमा बघेल का भाजपा प्रवेश होना, भूपेश बघेल को परिवारिक तौर पर भी बड़ा झटका लगा है।  वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीमा बघेल के भाजपा प्रवेश को लेकर कहा कि भाजपा से आई थीं और दोबारा भाजपा में गई हैं। सीमा बघेल के अलाव पूर्व जिला अध्यक्ष स्वा घनाराम साहू के बेटे सतीश साहू भी भाजपा में शामिल हो गये हैं। इनके अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस, जेसीसीजे के कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed