July 10, 2026

गूगल ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाया डूडल, स्याही के साथ दिखाई इंडेक्स फिंगर

0
19A_85-1.jpg

नई दिल्ली
इंटरनेट सर्च इंजन और बहुराष्ट्रीय अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए डूडल जारी किया है। गूगल ने देश में 19 अप्रैल को 102 लोकसभा सीटों पर पहले चरण की हो रही वोटिंग वाले दिन अपना डूडल जारी करके लोकतंत्र का जश्न मनाया है।

इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने भारत में 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होते ही अपना लोगो बदल लिया। गूगल के होमपेज पर वोटिंग के पहले लगाई जाने वाली स्याही के साथ इंडेक्स फिंगर को ऊपर की ओर दिखाया गया है, जो भारतीय लोकतंत्र को दिखाती है।

क्या होता है गूगल का डूडल

गूगल का डूडल उसके होमपेज पर दिखता है। गूगल का डूडल एक वैकल्पिक लोगो है। यह सर्च इंजन गूगल के होमपेज पर नजर आता है। गूगल का डूडल अक्सर किसी त्योहार या छुट्टी वाले दिन ही नजर आता है। इसके अलावा गूगल किसी के योगदान को दिखाने के लिए उसके जन्म-दिन और मृत्यु दिवस के दिन यह पेश करता है।

उल्लेखनीय है कि देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 को सात चरणों में आयोजित किया गया है। इस चुनाव में मतदाता 543 सांसदों को अपने मताधिकार के जरिए चुनेंगे। पहले चरण के लिए हो रहे मतदान में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों पर वोटिंग जारी है, 4 जून, 2024 को चुनावों का परिणाम आएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed