July 10, 2026

केजरीवाल सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और नई दिल्ली लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी राजकुमार आनंद ने किया मेगा रोड शो

0
anad2.jpg

नई दिल्ली
केजरीवाल सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और नई दिल्ली लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी राज कुमार आनंद ने रविवार को मेगा रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

रोड शो के दौरान क्षेत्र की जनता ने फूल मालाओं से उनका स्वागत करते हुए आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि जनता का जो समर्थन मिल रहा है, उससे मुझे विश्वास है कि नई दिल्ली सीट हम जीत रहे हैं। केजरीवाल के खिलाफ पूरी दिल्ली में लहर है। सभी लोगों को इनके बारे में पता चल गया है कि ये सब भ्रष्टाचारी हैं।

बता दें कि राज कुमार आनंद ने 10 अप्रैल को आम आदमी पार्टी और केजरीवाल कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पार्टी पर वादाखिलाफी, मुद्दों से भटकने और दलितों के साथ नाइंसाफी करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है।

नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा की टिकट पर बांसुरी स्वराज, आम आदमी पार्टी की टिकट पर सोमनाथ भारती और बसपा की टिकट पर राजकुमार आनंद चुनाव लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *