March 17, 2026

ऑटोरिक्शा और ट्रक की टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत, छह अन्य घायल

0

रांची
झारखंड के गढ़वा जिले में एक ऑटोरिक्शा और ट्रक की टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हादसा गुरूवार देर रात करीब डेढ़ बजे बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव के नजदीक हुआ। थाना प्रभारी आदित्य नायक ने बताया कि सिलियाटोंगर गांव के 12 लोग ऑटोरिक्शा में सवार होकर नगर उंटारी रेलवे स्टेशन जा रहे थे और उन्हें गुजरात जाने वाली ट्रेन पर सवार होना था।

रास्ते में उनके ऑटो और विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के बीच टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान बिमलेश कुमार कनौजिया (42), अरुण भुइयां (30), बिकेश भुइयां (20), राजा कुमार (21) और राजकुमार भुइयां (53) के रूप में हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *