July 14, 2026

झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सरायकेला में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, जन-जीवन अस्त-व्यस्त

0
river2-1.jpg

सरायकेला
झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सरायकेला के बीच बहने वाली खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। स्वर्णरेखा भवन, आदित्यपुर स्थित बाढ़ कोषांग से हर दो-दो घंटे के अंतराल पर दोनों नदियों के बहाव के संबंध में आंकड़े जारी कर जिला प्रशासन और प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सतर्क किया जा रहा है। यहां बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। यहां के हालात को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।  प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित ऊंचे स्थानों में रहने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि स्वर्णरेखा नदी का डेंजर लेबल 121.50 मीटर है जबकि वर्तमान पानी 121.58 मीटर तक पहुंच गया है। वहीं, खरकई नदी का डेंजर लेबल 129.00 मीटर है, जबकि पानी का वर्तमान लेवल 131.71 मीटर है।

बता दें कि ओडिशा के बयांगबिल डैम के 2 गेट खोलने से खरकई नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। चांडिल डैम के भी दो गेट खोले गए हैं, जिससे स्वर्णरेखा का जलस्तर बढ़ गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *