July 12, 2026

राजस्थान-भरतपुर में गंभीर नदी में डूबे दो युवक, एक को बचाने में दूसरे की भी गई जान

0
Rajasthan_07-2-9.jpg

भरतपुर.

भरतपुर जिले के रूपवास थाना इलाके में दशहरे के दिन गंभीर नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक को गंभीर नदी में डूबता हुआ देख दूसरा युवक गंभीर नदी में कूद गया। दोनों को तैरना नहीं आता था। दोनों युवक डूबने लगे। आसपास काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब 30 मिनट दोनों को निकाला गया।

मृतक पवन निवासी नगला जसवंत गांव थाना रूपवास के पिता ललित ने बताया कि देवरी गांव के पास गंभीर नदी जा रही है। गांव का एक युवक दुर्गा प्रसाद (20) गंभीर नदी के पास भैंस चरा रहा था। उसकी भैंस पानी में चली गई। दुर्गा प्रसाद भैंस को पानी से निकालने गंभीर नदी में उतरा। तभी वह नदी में डूबने लगा और, बचाने के लिए जोरों से चिल्लाने लगा। तभी पवन (22) जो खेत पर काम कर रहा था उसने दुर्गा प्रसाद को डूबते हुए देखा। जिसके बड़ा पवन दुर्गा प्रसाद को बचाने के लिए गंभीर नदी में कूद गया। दोनों युवकों को तैरना नहीं आता था। अचानक वह गंभीर नदी में डूबने लगे और बचाने के लिए जोरों से चिल्लाने लगे। खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। तब तक दोनों युवक डूब चुके थे। लोगों ने दोनों युवकों को बचाने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों को करीब 30 मिनट बाद नदी से निकाला गया। जिसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शवों को परिजनों के लिए सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *