June 27, 2026

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में 04 प्रधान आरक्षक पदोन्नत होकर बने सहायक उप निरीक्षक

0

प्रधान आरक्षक दिनेश कुर्रे, संजय सोनी, मनीष वर्मा एवं दिलीप कुमार टोप्पो पदोन्नत होकर बने सहायक उपनिरीक्षक

● *पुलिस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर पूरी की गई पदोन्नति की प्रक्रिया*
● *पुलिस अधीक्षक द्वारा कंधे पर स्टार लगाकर एवं कैप पहनाकर सहायक उप निरीक्षक बनने की दी गई बधाइयां*

आज दिनांक 14.12.2024 को पुलिस कार्यालय में *04 प्रधान आरक्षकों के सहायक उप निरीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति कार्यक्रम* का आयोजन किया गया। प्रधान आरक्षक दिनेश कुर्रे, संजय सोनी, मनीष वर्मा एवं दिलीप कुमार टोप्पो सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा *सभी प्रधान आरक्षकों के कंधे पर एक स्टार लगाकर एवं कैप पहना कर सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण* कर शुभकामनाएं दी गई।

वर्तमान में सहायक उप निरीक्षक दिनेश कुर्रे रक्षित केन्द्र, संजय सोनी थाना भाटापारा ग्रामीण, मनीष वर्मा रक्षित केन्द्र एवं दिलीप कुमार टोप्पो थाना भाटापारा शहर में पदस्थ है। इस दौरान कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक यातायात, एसडीओपी भाटापारा एवं समस्त पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *