June 26, 2026

बिहार के खगड़िया जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से तीन महिलाओं की मौत

0
bihar1-1.jpg

खगड़िया
बिहार के खगड़िया जिले में रविवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और दो महिलाओं समेत चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

महेशखूंट पुलिस थाना के प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर चैधा गांव के पास हुई। थाना प्रभारी ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘दुर्घटना उस समय हुई जब ट्रैक्टर ट्रॉली को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी…जिसके बाद चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे उसमें सवार कई लोग उसके नीचे दब गए। तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।'' उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मुंडन संस्कार से लौट रहे थे वापस
कुमार ने कहा, ‘‘ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और अधिकारी ट्रैक्टर के चालक के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं, जो फरार है।'' उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर में सवार ये सभी लोग झारखंड के देवघर से मुंडन कराकर वापस बंदेहरा गांव लौट रहे थे और मतृक तथा घायल सभी एक ही परिवार के थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *