April 25, 2026

शिमला में नए साल का जशन मनाने गए लुधियाना के 4 युवकों को पुलिस गिरफ्तार

0

पंजाब
हिमाचल प्रदेश के शिमला में नए साल का जशन मनाने गए लुधियाना के 4 युवकों को गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हिमाचल पुलिस ने लुधियाना को 4 युवकों को चिट्टे के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 41.7 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ठियोग के नंगलदेवी में ठियोग थाना की टीम गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने नंगलदेवी में पंजाब नंबर की एक गाड़ी (पी.बी. 13 ए.एन 0053) की जांच की।

जांच के दौरान पुलिस ने कार में सवार चार युवकों के पास से 41.7 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी युवकों की पहचान जसप्रीत सिंह पुत्र महिंदर पाल सिंह निवासी न्यू शिवपुरी गली नंबर 1, वार्ड नंबर 23 न्यू शिवपुरी बग्गा कलां संतोष नगर लुधियाना पंजाब, जतिन पुत्र सतीश कुमार निवासी बिंद्रा कालोनी संतोष नगर लुधियाना पंजाब, करन सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी संतोष नगर लुधियाना पंजाब व नवीन पुत्र सुरेश कुमार निवासी बिंद्रा कालोनी संतोष नगर लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। वहीं इन युवकों के बैंक खाते व कॉल डिटेल भी पुलिस खंगालेगी। बताया जा रहा है कि इस मामले में शिमला पुलिस जल्द अन्य गिरफ्तारियों के लिए पंजाब में छापेमारी कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *