July 4, 2026

उत्कृष्ट स्कूल केप्राचार्य को पुलिस ने तीन स्कूली बालिकाओं के साथ छेड़खानी के जाने के मामले में किया गिरफ्तार

0
bad_tuch.jpg

अनूपपुर
जिला मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य को पुलिस ने तीन स्कूली बालिकाओं के साथ छेड़खानी के जाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। स्कूल प्राचार्य एच एल बहेलिया 58 वर्ष को स्कूल की तीन छात्राओं के छेड़खानी किए जाने आरोप लगाए जाने की शिकायत के बाद शनिवार को कोतवाली पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। शनिवार सुबह करीब बारह बजे कोतवाली पुलिस शिकायत पर उत्कृष्ट विद्यालय पहुंची थी। यहां पदस्थ प्राचार्य को पुलिस ने कुछ पूछताछ के बाद कोतवाली लेकर चली गई थी।

इस दौरान विद्यालय में अफरा तफरी का माहौल बन गया था। जानकारी अनुसार विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा ग्यारहवीं की दो और बारहवीं कक्षा की एक बालिका ने प्राचार्य के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। प्राचार्य के ऊपर आरोप लगा है कि उन्हें अक्सर बैड टच किया जाता रहा है। एक अधेड़ उम्र के और कठोर अनुशासन के लिए आरोप लगे प्राचार्य को पहचाना जाता है। इस आरोप के बाद जिले भर में मामले को लेकर सुर्खी बनी रही।

इस दौरान सरिता लकड़ा सब इस्पेक्टर कोतवाली पुलिस विद्यालय पहुंची थी ने बताया की आरोप लगाने वाली बालिकाएं विद्यालय में पढ़ती हैं ने प्राचार्य के ऊपर छेड़खानी का आरोप लगाया है। मामले में उक्त बालिकाओं से कथन लिए जा रहे हैं। यह पूरा मामला नगर सहित समूचे जिले में हलचल मचा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed