July 4, 2026

करनाल नगर निगम में कांग्रेस की महिला उम्मीदवार के पति विकास कंबोज को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
karnal-3.jpg

करनाल
करनाल नगर निगम में कांग्रेस की महिला उम्मीदवार के पति विकास कंबोज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह कुछ पहले ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। इसके कंबोज की पत्नी आरती कंबोज को महिला रिजर्व वार्ड 2 से टिकट मिला था।

आरती कंबोज ने बताया कि शनिवार सुबह सेक्टर 32,33 थाना के एक महिला व एक पुलिस कर्मी उनके घर पर पहुंचे। उस समय विकास घर पर नहीं था। पुलिस कर्मी ने उसे कहा कि 1 घंटे के अंदर विकास को थाने में लेकर पहुंच जाना। गिरफ्तारी की बात सुनकर कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी मनोज वधवा, पूर्व विधायक राकेश कंबोज व अन्य नेता विकास कंबोज के आवास पर पहुंच गए थे। जब वह विकास को थाने में लेकर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें किसी पुराने चेक बाउंस के मामले में गिरफ्तार कर लिया।
 
वहीं विकास कंबोज ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझ पर जानबूझ कर दबाव बना रहे हैं, इसी वजह से गिरफ्तार किया गया है। उन्होनें कहा, जब से मैं कांग्रेस में शामिल हुआ हूं तब से मुझे लगातार परेशान किया जा रहा, सुबह भी आज भी कुछ लोग उन पर दबाव बनाने के लिए आए थे। उसके बाद जब मैं घर पर नहीं था तो पुलिस मेरे घर गई और उन्हें डराने की कोशिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed