March 10, 2026

हरियाणा वालों के लिए अच्छी खबर, इस जिले में बनेगा नया फ्लाईओवर, आम जनता को मिलेगा ये फायदा

0

हरियाणा
हरियाणा वालों के लिए गुड न्यूज आई है। करनाल में लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इस फ्लाईओवर की लंबाई करीब 4 किलोमीटर होगी। फ्लाईओवर बनने के बाद जनता को ट्रैफिक से छुटकारा मिलेगा।

बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर के निर्माण पर 122 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। फ्लाईओवर बनने के बाद वाहनों की आवाजाही आसान व सड़क हादसों में भी कमी आएगी। फ्लाईओवर बनाने का काम 2 चरणों में पूरा किया जाएगा।

जल्द शुरू होगी फ्लाईओवर बनाने की प्रक्रिया
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के एसई धर्मवीर का कहना है कि फ्लाईओवर बनाने की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर का मुख्य पिलर सेक्टर-14 के पास बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *