July 1, 2026

हरियाणा में मौसम आंख मिचौली खेल रहा, कभी धूप खिल रही है तो कभी बारिश हो रही, हरियाणावासियों की बढ़ेगी ठिठुरन

0
har1-1.jpg

हरियाणा
हरियाणा में मौसम आंख मिचौली खेल रहा है। कभी धूप खिल रही है तो कभी बारिश हो रही है। अभी मैदानी इलाकों में चल रही ठंडी हवाओं ने हरियाणावासियों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया है। क्योंकि पहाड़ों में हुई बर्फबारी से ठंडी हवाएं चल रही हैं। वहीं हरियाणा में दिन तापमान 7 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं, रात का तापमान भी सामान्य से 6 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में तीन दिन और हवाएं चलेंगी।

9 से फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 9 मार्च और 12 मार्च को दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मार्च के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर कम हो जाएगा। होली के बाद गर्मी पड़ने शुरु हो जाएगी। बात दें कि बीती 28 फरवरी को हरियाणा के कई इलाकों में बर्फबारी हुई। जिससे किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को अगले 3 से 4 दिनों तक सिंचाई न करने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *