July 5, 2026

हरियाणा में मार्च के महीने में ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी, अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पहुंचे

0
garmi-4.jpg

हरियाणा
हरियाणा में मार्च के महीने में ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। इस साल हरियाणा को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस कसे ज्यादा पहुंच गया है। वहीं अब तक सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश का तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस है। आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम साफ रहने की संभावना है। जिसके चलते दिन के समय धूप खिली रहेगी। वहीं 10-15 km की रफ्तार स हवाएं चलने के आसार है। दिन का मौसम गर्म और रात का मौसम ठंडा हो रखा है। खुला व साफ मौसम को किसान लावणी के लिए ठीक मान रहे हैं।

 बीते 24 घंटे में बदले तापमान की बात करें तो प्रदेश के अकेले चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस कम होकर 31.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं फरीदाबाद के तापमान में सबसे ज्यादा 2.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। जिसके चलते तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटे में गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री गिरावट के साथ 14.8 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक बढ़ोतरी पलवल वाटर सर्विस डिवीजन (एडब्ल्यूएस) में दर्ज की। जहां न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री बढ़त के साथ 15.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *