March 11, 2026

CM नायब सैनी ने कहा- गेहूं खरीद के लिए सभी जिला अधिकारियों को पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं

0

चंडीगढ़
हरियाणा के किसानों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई हैं। प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीद को लेकर पुख्ता इंतजाम कर लिए है। CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि मंडियों में गेहूं खरीद के 48 से 72 घंटे के अंदर किसानों के खाते में पैसा आ जाएगा। किसानों को कोई कठिनाई नहीं आने दी जाएगी।

CM नायब सैनी ने  मीडिया से बातचीत में कहा कि गेहूं खरीद के लिए सभी जिला अधिकारियों को पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

मंडियों में बारदाने की उचित व्यवस्था के साथ-साथ साफ सफाई व पेयजल की व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं। इस वर्ष केंद्र सरकार ने गेहूं का भाव 2425 प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed