March 12, 2026

हरियाणा के पहले एयरपोर्ट से 14 अप्रैल को पहली उड़ान उड़ेंगी, 2 घंटे में बिकीं हिसार से अयोध्या जाने की सभी टिकटें

0

हिसार
हरियाणा के पहले एयरपोर्ट से 14 अप्रैल को पहली उड़ान उड़ेंगी। पीएम मोदी हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए उड़ने वाली पहली फ्लाइट को झंडी दिखाएंगे। वहीं हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या फ्लाइट का किराया तय हो गया है।

हिसार से अयोध्या का 3393 रुपए और अयोध्या से हिसार का 3730 रुपए किराया लगेगा। वहीं हिसार से दिल्ली का किराया 1300 रुपए लगेगा। हिसार से अयोध्या के लिए टिकटों की बिक्री शुक्रवार शाम को करीब साढ़े 3 बजे शुरू हुई। सिर्फ 2 घंटे में ही साढ़े 10 बजे तक सभी टिकटें बिक गईं।

अयोध्या के लिए हर शुक्रवार व रविवार को फ्लाइट जाएंगी। उसी दिन वापसी भी होगी। सिर्फ 2 घंटे में हिसार से अयोध्या पहुंच जाएंगे। विमान सुबह 10:40 बजे अयोध्या के लिए उड़ान भरेगा। 12:40 पर विमान अयोध्या पहुंच जाएगा। अयोध्या के लिए जाने वाला विमान सुबह दिल्ली से हिसार आएगा।

इसके अलावा जहाज में यात्री 15 किलो तक का सामान ले जा सकेंगे। प्रति यात्री यही फिक्स किया गया है। जहाज में 70 सीटें हैं। हालांकि अभी ये तय नहीं हुआ है कि लोगों को फ्लाइट लेने के लिए कितने घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचना होगा। इसके अलावा जम्मू, जयपुर और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *