March 14, 2026

हरियाणा के छोरे पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने फिर से एक और इतिहास रचते हुए माऊंट अन्नपूर्णा पर तिरंगा फहराया

0

हांसी
हरियाणा के छोरे पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने फिर से एक और इतिहास रचते हुए माऊंट अन्नपूर्णा पर तिरंगा फहराया है। नरेंद्र कुमार ने इस अभियान की शुरूआत 25 मार्च को भारत से की थी और 7 अप्रैल सुबह 10.30 बजे अन्नपूर्णा के ऊपर देश का तिरंगा फहराकर इतिहास बना दिया। उन्होंने 12 दिन में इस अभियान को किया पूरा किया।

काठमांडू से नरेंद्र कुमार ने बताया कि अन्नपूर्णा पर्वत नेपाल में स्थित एक प्रसिद्ध पर्वत है जो हिमालय की माऊंट अन्नपूर्णा श्रेणी का हिस्सा है। यह पर्वत 8091 मीटर (26,545 फीट) की ऊंचाई के साथ विश्व के 10 सबसे ऊंचे पर्वतों में से एक है। अन्नपूर्णा पर्वत पर चढ़ाई करना अत्यंत चुनौतीपूर्ण है और यह पर्वत कई पर्वतारोहियों के लिए एक कठिन लक्ष्य है। भारत से बहुत ही कम लोग इस पर्वत को फतह कर पाए हैं। अन्नपूर्णा पर्वत पर रोज तूफान आते रहते हैं व रात को तापमान माइनस में चला जाता है। नरेंद्र कुमार मूल रूप से जिला हिसार के गांव मिंगनी खेड़ा से संबंध करते हैं। नरेंद्र कुमार ने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार से बी.टैक, किया है और अब उनका अगला लक्ष्य विश्व की सबसे ऊंची 14 चोटियों पर देश का तिरंगा फहराकर इतिहास रचना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *