June 28, 2026

मौसम विभाग ने हरियाणा में लगातार तीन दिन बारिश का अलर्ट जारी किया, आंधी, तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

0
mosam1-2.jpg

हरियाणा
हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली। सूबे में हुई बारिश ने हरियाणावासियों को गर्मी से राहत दी है। वहीं किसानों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने आज से लगातार तीन दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी।

बता दें कि दो दिन शुक्रवार को हरियाणा के कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी हुई। इसका असर प्रदेश के तापमान पर भी देखने को मिला। बारिश के कारण तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री गिर गया है। हरियाणा के अधिकतम तापमान में शनिवार को 5.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का सबसे गर्म जिला हिसार का बालसमंद एरिया रहा।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 7 मई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। प्रदेश में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के आंशिक प्रभाव के कारण 3 मई की रात से 7 मई तक आंशिक बादल छाए रहने, बीच-बीच में हल्की से मध्यम हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *