March 18, 2026

हरियाणा के पलवल जिले का वीर सपूत दिनेश कुमार पुंछ में शहीद

0

हरियाणा
हरियाणा के पलवल जिले का वीर सपूत दिनेश कुमार पुंछ में शहीद हो गया। दिनेश कुमार दुश्मन की गोलीबारी में देश के लिए कुर्बान हो गए। उनकी पार्थिव देह कुछ ही देर में घर में पहुंच जाएगा।  सेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भारतीय सेना के सभी रैंक लांस नायक दिनेश कुमार के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं, जिन्होंने 07 मई 2025 को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दे दी।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना उन निर्दोष नागरिकों के साथ एकजुटता में खड़ी है, जो पुंछ सेक्टर में दुश्मन द्वारा अंधाधुंध तोपखाने की गोलाबारी के माध्यम से किए गए हमलों के शिकार हैं। हमारे दुश्मनों के नापाक इरादों को दृढ़ और दंडात्मक कार्रवाई के साथ विफल किया गया है और आगे भी किया जाएगा।

पलवल के रहने वाले लांस नायक दिनेश (32) की पोस्टिंग इन दिनों पुंछ में थी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाक ने फायर करना शुरू किया तो दिनेश अपने कुछ साथियों के साथ जवाबी फायरिंग करने लगे। तभी पाक की तरफ से एक बम उनके सामने गिरा, जिसमें ब्लास्ट होते ही दिनेश और उनके 4 साथी बुरी तरह घायल हो गए। बाद में अस्पताल में दिनेश की मौत हो गई। सेना की तरफ से परिजनों को इस घटना के बारे में बता दिया गया था। बताया जा रहा है कि दिनेश 2014 में आर्मी में भर्ती हुए थे। इन दिनों वह जम्मू के पुंछ में थे। शहीद दिनेश शादीशुदा थे। उनकी पत्नी सीमा वकील हैं। उनके 2 बच्चे हैं। सीमा प्रेग्नेंट भी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *