March 8, 2026

57 अध्यक्षों ने संभाली कांग्रेस की कमान, सोनिया गांधी रहीं सबसे लंबी कप्तान; 137 साल का इतिहास

0

नई दिल्ली

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव, बीते करीब दो महीनों या दो सालों से राजनीतिक गतिविधियों के बीच चर्चा का बड़ा मुद्दा रहा। आज यानी बुधवार को यह अहम पड़ाव से गुजरने वाला है। क्योंकि साल 1998 के बाद पहली बार कांग्रेस को गैर-गांधी अध्यक्ष मिलने जा रहा है। पार्टी के इस शीर्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर दावेदारी पेश कर रहे हैं।

इस मौके पर पार्टी के पूर्व अध्यक्षों को जानना भी जरूरी हो गया है। 28 दिसंबर का दिन था और साल था 1885। तब करीब 72 समाज सुधारक, पत्रकार और वकील तब के बॉम्बे स्थित तेजपाल संस्कृत कॉलेज में जुटे और इंडियन नेशनल कांग्रेस का पहला सत्र आयोजित हुआ। कांग्रेस की शुरुआत ब्रिटिश सरकारी एलन ऑक्टेवियन ह्यूम ने की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *