March 19, 2026

हरियाणा में सरकारी विभागों, बोर्ड़ों और विश्वविद्यालयों में संवेदनशील पदों पर अनुबंध कर्मचारियों को हटाया जाएगा

0

चंडीगढ़
हरियाणा में सरकारी विभागों, बोर्ड़ों और विश्वविद्यालयों में संवेदनशील पदों पर अनुबंध कर्मचारियों को हटाया जाएगा। इन पदों पर अब सिर्फ स्थायी कर्मचारी ही लगाए जाएंगे। इस संदर्भ में मानव संसाधन विभाग ने सभी विभागों को नियमित कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। हरियाणा में सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों और विश्वविद्यालयों में संवेदनशील पदों पर नियुक्त सभी अनुबंधित कर्मचारियों को हटाकर दूसरी जगह लगाया जाएगा। वित्त और मानव संसाधन से जुड़े सभी पदों पर केवल पक्के कर्मचारी और अधिकारी नियुक्त होंगे। भ्रष्टाचार की बढ़ रही शिकायतों को प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *