August 10, 2026

झारखंड के लिए अगले 24 घंटे भारी, 12 जिलों में अचानक बाढ़ की आशंका

0
2-98.jpg

रांची

झारखंड में मानसून काफी ज्यादा सक्रिय है। लगातार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिल रही है, लेकिन जनजीवन अस्त-व्यस्त भी हो रहा है। राज्य में बारिश इस कदर हो रही है कि कई सड़कों पर जल जमाव की स्थिति हो गई है। वहीं, नदियां उफान पर है जिससे बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।

मौसम विभाग ने 12 जिलों में अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) की आशंका जताई है। इसके चलते मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटे लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे राज्य के लिए भारी है। मौसम विभाग के मुताबिक गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में 7 से 11 सेंटीमीटर तक वर्षा हो सकती है। साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और बोकारो में अचानक बाढ़ की स्थिति बन सकती है। यह चेतावनी आज यानी 7 जुलाई शाम 5:30 बजे तक के लिए प्रभावी है।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश सरायकेला में 73 मिमी रिकॉर्ड की गई। इस दौरान राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश दर्ज की गई इनमें बन्दगांव में 60.8 पालकोट में 56.8, फतेहपुर में 55, खरसावां में 52.6, बहरागोड़ा में 44.6, धालभूमगढ़ में 42.4, घोड़ा बांदा में 39.4, चाईबासा में 39, रनिया में 34.6, चैनपुर में 33 मिमी बारिश रिकॉडर् की गई। वहीं, रांची और आसपास के इलाकों में बीते रविवार को सुबह से बारिश होती रही। बीते रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 27.7, जमशेदपुर में 31.5, डालटेनगंज में 32.8, बोकारो में 31.1 ओर चाईबासा में तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *