March 19, 2026

मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट किया जारी, कई जिलों के लोग हो जाएं सावधान

0

हिसार
मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि यमुनानगर को छोड़कर बाकी प्रदेश के सभी जिलों में मध्यम बारिश होगी। वहीं मौसम विभाग ने यमुनानगर में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक व हिसार में लगभग पूरे जिले में बारिश होगी।

वहीं 11 जिलों, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। वहीं सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जिससे तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि 10 जुलाई तक मौसम इसी तरह रहेगा।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक 37% ज्यादा बारिश हो चुकी है। इस मानसून सीजन में अब तक औसतन 107.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य तौर पर 78.5 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। इससे पहले सोमवार 7 जुलाई को 8 जिलों में बारिश हुई। जिससे हिसार, फरीदाबाद, फतेहाबाद, चरखी दादरी और झज्जर में जलभराव हो गया। यहां डीसी की कोठी, बस स्टैंड, पुलिस थाने, लघु सचिवालय में पानी भर गया और दोपहिया वाहन भी डूब गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *