June 23, 2026

वसंत विहार हादसा: ऑडी ड्राइवर की तस्वीर जारी, 5 लोगों को कुचलने का आरोप

0
audi1.jpg

नई दिल्ली
दिल्ली पुलिस ने ऑडी कार से फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को कुचलने वाले आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार करने के बाद उसका फोटो जारी किया है। आरोपी का नाम उत्सव शेखर है। उसने 9 जुलाई 2025 को दिल्ली के वसंत विहार में फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर अपनी कार चढ़ा दी थी और 5 लोगों को घायल कर दिया था।
पुलिस ने बताया कि ऑडी कार का 40 वर्षीय चालक उत्सव शेखर द्वारका का रहने वाल है और प्रॉपर्टी का काम करता है। जब वसंत विहार स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास यह दुर्घटना हुई वह नोएडा से घर वापस लौट रहा था।

कार चालक कथित तौर पर नशे में था और दुर्घटना के बाद जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसने एक ट्रक को भी टक्कर मार दी थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस हफ्ते की शुरुआत में वसंत विहार इलाके में फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचलने वाली तेज रफ्तार ऑडी कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह घटना के समय कथित तौर पर शराब के नशे में था।

यह घटना बुधवार तड़के करीब 1:45 बजे हुई, जब नोएडा से आ रही एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने वसंत विहार के शिवा कैंप के सामने इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया था। घायलों को अस्पताल ले जाया गया और मामले के मुख्य आरोपी कार ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने कहा, "दिनांक 09.07.2025 को तड़के 01:45 बजे, वसंत विहार थाने को डीडी संख्या 3A के माध्यम से शिवा कैंप, वसंत विहार के सामने, इंडियन पेट्रोल पंप के पास हुई दुर्घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सभी फुटपाथ पर सो रहे थे।"

कौन-कौन घायल
घायलों की पहचान 40 वर्षीय लाधी, 8 वर्षीय बिमला, 45 वर्षीय सबामी, 35 वर्षीय नारायणी और 45 वर्षीय रामचंदर के रूप में हुई है। ये सभी राजस्थान के रहने वाले हैं। पुलिस ने कहा, "प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए गए हैं, जिनमें उन्होंने बताया है कि एक सफेद रंग की ऑडी कार ने फुटपाथ पर सो रहे इन लोगों को कुचल दिया था। दोषी वाहन चालक उत्सव शेखर को गिरफ्तार कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *