March 19, 2026

शिबू सोरेन के निधन के बाद झारखंड के मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत बिगड़ी, लाइफ सपोर्ट पर भर्ती

0

रांची

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन हो गया है। शिबू सोरेन ने 81 वर्ष की उम्र में आज सुबह दिल्ली के श्री गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांस ली। शिबू सोरेन के निधन के बाद झारखंड के मंत्री रामदास सोरेन की हालत भी नाजुक बनी हुई है। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है।

झारखंड के मंत्री रामदास सोरेन जमशेदपुर स्थित अपने घर में बाथरूम में गिरने से उन्हें सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया है। रामदास का इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति बनी हुई है।

वहीं झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रविवार (3 अगस्त) को अस्पताल जाकर उनका हाल जाना और बताया कि डॉक्टरों की एक टीम लगातार निगरानी में रखकर इलाज कर रही है। शनिवार (2 अगस्त) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अस्पताल जाकर रामदास सोरेन का हालचाल जाना और सोशल मीडिया पर भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा, “रामदास दा झारखंड आंदोलन के प्रमुख योद्धा रहे हैं। संघर्षों से भरे जीवन में उन्होंने हर चुनौती को मात दी है, और इस बार भी वे जरूर विजयी होकर लौटेंगे. भगवान मरांग बुरु उन्हें शक्ति और साहस दें।

जनता और सहयोगियों की प्रार्थनाएं
रामदास सोरेन की गिरती सेहत की खबर से पूरे झारखंड में चिंता का माहौल है। जमीनी नेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ चेहरा होने के कारण वे आदिवासी समाज और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *