November 8, 2026

करौली दौरे पर CM भजनलाल: जलभराव का लिया जायजा, राहत कार्यों में तेजी के आदेश

0
3-64.jpg

करौली

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को करौली जिले के मंडरायल क्षेत्र का दौरा कर जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया। हाल ही में भारी बारिश के कारण क्षेत्र में जलभराव की गंभीर स्थिति बनी हुई थी। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण किया और स्थानीय निवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
 
मुख्यमंत्री के मंडरायल पहुंचने पर उनका स्वागत करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, सपोटरा विधायक हंसराज मीणा, भाजपा नेता सुशील शर्मा, जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना और पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

‘प्रभावितों को मिले त्वरित राहत, नहीं हो लापरवाही’
मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों से राहत कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को तुरंत सहायता पहुंचाई जाए, उन्हें सुरक्षित आवास, चिकित्सा और जरूरी वस्तुएं मुहैया कराई जाएं। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 
प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक
हवाई निरीक्षण और क्षेत्रीय भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री ने करौली और सपोटरा के विधायकों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट ली और पुनर्वास के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में मौजूद आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, सहकारिता मंत्री गौतम दक और मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ सिहाग ने भी राहत प्रयासों की समीक्षा की।
 
जनता के साथ है सरकार, हर स्तर पर मिलेगी सहायता
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह से आमजन के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि जलभराव से हुए नुकसान का पूरा सर्वेक्षण कराया जा रहा है, ताकि प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा और सहायता मिल सके। वहीं, मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने भी कहा कि जिला प्रशासन के माध्यम से हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।
 
धौलपुर के लिए हुए रवाना, दिए स्पष्ट निर्देश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का करौली दौरा समाप्त होने के बाद वे हेलीकॉप्टर से धौलपुर के लिए रवाना हो गए। रवाना होने से पहले उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि राहत और पुनर्वास कार्यों में पूरी संवेदनशीलता और तत्परता बरती जाए तथा प्रभावितों को हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed