June 26, 2026

हरियाणा के झज्जर जिले को शहीदों की नगरी के नाम से जाना जाता है

0
shaheed.jpg

हरियाणा  
भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित प्रमुख राज्यों की बात करें, तो हरियाणा का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। यह राज्य न केवल अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। दूसरी ओर, हरियाणा के प्रत्येक जिले की अपनी विशेष पहचान है। इसी कड़ी में, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा के किस जिले को "शहीदों की नगरी" कहा जाता है? यदि नहीं, तो आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं।

हरियाणा के जिले में शहीदों की नगरी
हरियाणा के झज्जर जिले को "शहीदों की नगरी" के नाम से जाना जाता है। इसका कारण यह है कि यहां के अनेक युवा भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में सेवा कर रहे हैं, और देश की रक्षा करते हुए कई वीर जवान शहीद भी हुए हैं। इन्हीं में से एक थे कर्ण सिंह, जो नौसेना के जवान थे और गुजरात में बाढ़ पीड़ितों की मदद करते हुए शहीद हो गए थे। कर्ण सिंह के अलावा भी झज्जर से कई अन्य वीर जवान शहीद हुए हैं, जिनके बलिदान को सदा स्मरण किया जाता है। यही कारण है कि झज्जर को "शहीदों की धरती" कहा जाता है।

हरियाणा राज्य का गठन
हरियाणा का गठन 1 नवंबर 1966 को हुआ था। इसे भारत के 17वें राज्य के रूप में पंजाब से अलग करके बनाया गया था। हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ है, जो पंजाब की राजधानी भी है। हरियाणा का कुल क्षेत्रफल 44,212 वर्ग किलोमीटर, जो भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग 1.5% है। प्रदेश में कुल 22 जिले हैं, जो कि 6 मंडलों में आते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *