March 15, 2026

करनाल में दुखद हादसा: हरिद्वार जा रहे 6 लोगों की कार ट्रक से टकराई, सभी की मौत

0

करनाल
हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में हरियाणा में करनाल के रहने वाले 6 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग अस्थियां विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे। पानीपत-खटीमा मार्ग पर उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। जिसमें सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।  
 
मिली जानकारी के अनुसार, मरने वालों में 4 व्यक्ति और 2 महिलाएं शामिल हैं। चीख-पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से निकाला। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में भिजवाया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करनाल के फरीदपुर गांव के रहने वाले महेंद्र सिंह की पिछले दिनों कैंसर से मौत हो गई थी। बुधवार सुबह महेंद्र की पत्नी, जीजा, उसकी 2 बहनें और एक बच्चा अर्टिगा कार में सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे। कार ड्राइवर चला रहा था। सुबह साढ़े 5 बजे के करीब खटीमा रोड पर उनकी कार सामने आ रहे ट्रक से टकरा गई।  आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। तितावी पुलिस को भी सूचना दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोगों को एक-एक कर बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया।  
 
सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद मुजफ्फरनगर तितावी में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *