March 18, 2026

अनाज मंडी में स्वास्थ्य संकट: दूषित पानी से 100+ मजदूर बीमार, 38 अस्पताल में भर्ती

0

चंडीगढ़ 
अनाज मंडी में दूषित दर्जन पानी पीने से एक के बाद एक दर्जन मजदूरों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। सभी ने उल्टी व दस्त की एक समान शिकायत की। देखते ही देखते मध्य रात्रि जब मजदूरों की तबीयत बिगड़ने के मामलों की संख्या बढ़ी तो मंडी प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए। सिविल अस्पताल के एडिशनल एस.एम.ओ. डा. कुलदीप राज ने बताया कि वर्तमान में सिविल अस्पताल में डायरिया के 38 मजदूर भर्ती हैं।

तबीयत ज्यादा बिगड़ने की वजह से एक मजदूर को कुरुक्षेत्र के एल.एन. जे. पी. अस्पताल में रैफर किया गया है। सिविल अस्पताल में भर्ती मजदूर अरविंद, प्रवेश, राहुल व मलखान ने बताया कि दूषित पानी पीने की वजह उन्हें रात को दस्त और उल्टियां हुई। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। 

अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान स्वर्णजीत सिंह कालड़ा ने बताया कि दूषित पानी पीने की वजह से अनाज मंडी में 100 से अधिक मजदूर बीमार हैं। ऐसे में सिविल अस्पताल के अलावा कुछ मजदूर प्राइवेट अस्पतालों से इलाज करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अनाज मंडी में गोदाम के सामने पिछले 8 महीने से सीवरेज व पानी का पाइप लीक है। इस बारे मार्कीट कमेटी को कई बार शिकायत भी दी जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की।

उधर, स्वास्थ्य विभाग सहित उपमंडल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए है। कुरुक्षेत्र के डिप्टी सिविल सर्जन डा. प्रदीप की अगुवाई में एस.एम.ओ. डा. कीर्ति शर्मा व एडिशनल एस.एम.ओ. डा. कुलदीप राज ने अपनी पूरी टीम के साथ शाहाबाद अनाज मंडी का दौरा किया व मैडीकल कैंप लगाकर मजदूरों की जांच करके उन्हें दवाइयां भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *