March 12, 2026

हरियाणा में घना कोहरा: हिसार में न्यूनतम तापमान 8.6°C, पहाड़ों पर बर्फबारी से तीन दिन बाद बढ़ेगी ठंड

0

चंडीगढ़ 

 उत्तर भारत में कोहरे और सर्दी का असर अब धीरे धीरे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना जताते हुए शीतलहर और कड़ाके की सर्दी के आसार जताए हैं, जिसका असर दिल्ली से लेकर बिहार और मध्य प्रदेश तक पड़ेगा। हरियाणा में अब बढ़ती ठंड के बीच सुबह शाम के वक्त हल्का कोहरा भी छाने लगा है। प्रदेश मे अभी अभी रात्रि तापमान (न्यूनतम) 8 से 10 डिग्री के आसपास बना है। वहीं उतर से नमी वाली हवाएं चलने से धुंध देखी जा रही है।
यूपी-पंजाब में छाया कोहरा

पंजाब, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छाया रहा। अगले 2–3 दिनों में मध्य भारत, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति देखने को मिल सकती है।

हालांकि प्रदेश अभी पूरी तरह से ठंड की चपेट में नहीं आया है। वजह ये है कि दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान घट नहीं रहा है। रातें जरूर ठंडी हैं। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते रात्रि तापमान में करीब 3.2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। इसके अलावा महेंद्रगढ़ में पारा 8.9, सिरसा में 9.6 और जींद में 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रदेश में अन्य क्षेत्रों में बीते दिन तापमान 10 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। सोनीपत में शुक्रवार रात 8 बजे के बाद हल्का कोहरा देखने को मिला। सुबह के समय अन्य जिलों में भी कोहरा छा रहा है, हालांकि विजिबिलिटी पर इसका कोई असर अभी नहीं है।

विशेषज्ञों का पूर्वानुमान – ठंड और बढ़ेगी चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। दिन में बीच-बीच में हल्के बादल छाने से औसत तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट संभव है।

23 नवंबर तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील डॉ. खीचड़ के अनुसार राज्य में मौसम 23 नवंबर तक शुष्क और परिवर्तनशील बना रह सकता है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से कुछ इलाकों में हल्की बादलवाई देखने को मिल सकती है। हवा की दिशा में बार-बार बदलाव और धीमी गति से चलने वाली हवाओं के कारण वातावरण में नमी बढ़ेगी, जिससे कुछ स्थानों पर अलसुबह हल्की धुंध छाने की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *