April 27, 2026

विशेष अभियान में राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में 24 घंटे के भीतर 88 स्थायी वारंटी गिरफ्तार

0

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों पर समस्त राजपत्रित अधिकारियों ने टीम गठित कर फरार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की।

▪️ *जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर 24 घंटे के भीतर 88 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।*

▪️ *राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में वारंटियों के संभावित ठिकानों एवं निवासों पर दबिश देकर प्रभावी तामीली की गई।*

▪️ *लंबित वारंटों के निराकरण एवं अपराध नियंत्रण हेतु वर्षभर लगातार सघन अभियान संचालित किया जा रहा है।*

 

संक्षिप्त विवरण :

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में टीम गठित कर फरार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। निर्देशों के पालन में राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष अभियान संचालित कर वारंटियों के निवास एवं संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। अभियान के दौरान 24 घंटे के भीतर कुल 88 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालयीन प्रक्रिया अनुसार वैधानिक कार्यवाही की गई। यह कार्रवाई लंबित वारंटों की तामीली हेतु चलाए जा रहे सतत अभियान के अंतर्गत की गई।

 

मुख्य गिरफ्तारी विवरण (थाना अनुसार) :

 

1. दुर्ग – 3

 

2. मोहन नगर – 9

 

3. अंजोरा – 6

 

4. नगपुरा – 2

 

5. पद्मनाभपुर – 6

 

6. भिलाई नगर – 8

 

7. भिलाई भट्टी – 4

 

8. नेवई – 1

 

9. सुपेला – 14

10. स्मृति नगर – 4

11. वैशाली नगर – 3

12. छावनी – 1

13. जामुल – 7

14. खुर्सीपार – 3

15. पुरानी भिलाई – 4

16. उतई – 5

17. अमलेश्वर – 2

18. नंदिनी – 6

कुल स्थायी वारंटी गिरफ्तार – 88

सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, बीट प्रभारी, वारंटी तामीली टीमों एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *