April 29, 2026

अमरपाटन में मुख्यमंत्री कप विकास खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 24 नवंबर से

0

अमरपाटन
 विगत वर्षों की भांति इस बार भी मुख्यमंत्री कप की विकास खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता 24 नवंबर को अमरपाटन में आयोजित होगी। इस खेल कार्यक्रम में 18 साल के अंदर के बालक – बालिकाऐं  खिलाड़ी . छह प्रकार के खेल खेले जाएंगे जिसमें – कबड्डी, खो खो, वालीबॉल, फुटबॉल, कुस्ती और एथलेटिक्स में भाग ले सकते हैं। खिलाड़ियों का निर्धारित प्रारूप में पंजीकृत किया जाएगा। जिसमें प्रतिभागी के फोटो, आधार कार्ड,  अंकसूची देना होगा। ब्लॉक कोआर्डिनेटर पूनम पटेल ने बताया कि 24 नवंबर 2022 को 10 बजे से कप्तान लाल प्रताप सिंह स्टेडियम में प्रतियोगिताऐं प्रारंभ हो जावेगी। इस कार्यक्रम की  जानकारी  सभी विद्यालयों को गई है। तथा सबसे प्राप्त सहमति के आधार पर लगभग 400 खिलाड़ियों के आने की संभावना है। खेलों की प्रतियोगिता के दौरान ही ब्लाक के अच्छे खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय टीम के लिए किया जावेगा।  जो आगामी आयोजन में भाग लेंगी। जानकारी दी गई है कि प्रतियोगिता संपन्न करने के लिए कई विद्यालयों के पीटीआई सहित व्यायाम शिक्षकों को आमंत्रित किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *