March 12, 2026

एसओजी के जवानों ने मुठभेड में दो महिला नक्सली को किया ढेर

0

संबलपुर(ओडिशा)

छत्तीसगढ के सीमावर्ती प्रदेश ओड़िशा के जंगल में स्पेशल आपरेशन ग्रुप के जवानों ने बलांगीर के गंधमार्दन जंगल में हुई मुठभेड़ में दो दो ईनाम महिला नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड में मारी गये महिला नक्सलियों पर 4-4 लाख का ईनाम घोषित किया हुआ है। मारी गई महिला नक्सलियों के शवो  को जवानों ने अपने कब्जे में लिया।मुठभेड़ के बाद एसओजी व पुलिस टीम ने जंगल में सर्च अभियान को तेज कर दिया है। प्रेट्र के मुताबिक, नक्सली कैंप से कुछ हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।

एसओजी जवान व नक्सलियों के बीच बलांगीर जिले के गंधमार्दन पहाड़ पर जंगल में वीरवार सुबह मुठभेड़ शुरू हुई। दोनों तरफ से गोलीबारी हुई, जिसमें दो महिला नक्सली ढेर हो गई। दोनों शव को जब्त करने के साथ ही कांबिंग आपरेशन को तेज कर दिया है। पुलिस डीजी सुनील बंसल ने कहा है कि कुल पांच नक्सली जंगल में थे। दो महिला नक्सली की मौत हुई है। इनकी पहाचन कर ली गई है। दोनों महिला कैडर का घर छत्तीसगढ़ में है। इन पर चार लाख रुपये का इनाम था। हमारा कांबिंग आपरेशन जारी है। इस मुठभेड़ के बाद जो नक्सली फरार हो गए हैं, उन्हें पकड?े की मुहिम तेज कर दी गई है।

पद्मपुर उपचुनाव से ठीक पहले बरगड़-बलांगीर जिले के सीमा क्षेत्र में नक्सली मुठभेड़ ने इलाके में हलचल है। गंधमार्दन जंगल में एक नक्सल शिविर के बारे में भी जानकारी मिलने के बाद पुलिस व एसओजी जवान की टीम उक्त जंगल में नक्सली शिविर पर सुबह धावा बोल दिया। जवानों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग की। इसके जवाब में एसओजी जवानों ने भी फायरिंग की, जिसमें दो इनामी महिला नक्सली मारी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *