August 6, 2026

जमशेदपुर में महिला मतदाताओं का दबदबा, पुरुषों से 6,673 ज्यादा

0
65-4.jpg

रांची
नई प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार, जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 15,11,805 है। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 7,59,206 दर्ज की गई है, जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 7,52,533 है।

इस प्रकार जिले में पुरुषों के मुकाबले 6,673 अधिक महिला मतदाता पंजीकृत हैं। इसके अतिरिक्त सूची में 66 थर्ड जेंडर (तृतीय लिंग) मतदाता भी शामिल हैं।
छह में से 5 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं का वर्चस्व

जिले के कुल छह विधानसभा क्षेत्रों में से पांच में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है:    
        पोटका: 1,30,003 पुरुष और 1,33,823 महिला मतदाता।
        जुगसलाई: 1,44,023 पुरुष और 1,44,093 महिला मतदाता।
        जमशेदपुर पूर्वी: 1,14,945 पुरुष और 1,16,106 महिला मतदाता।
        जमशेदपुर पश्चिमी: 1,38,894 पुरुष और 1,40,145 महिला मतदाता।

जिले में केवल बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र ही अपवाद है, जहां पुरुषों की संख्या महिलाओं से अधिक है। यहां 1,12,375 पुरुष मतदाताओं की तुलना में 1,10,052 महिला मतदाता पंजीकृत हैं।

जागरूकता अभियानों का दिखा असर
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान ग्रामीण और शहरी इलाकों में महिलाओं के पंजीकरण पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया था।

बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा घर-घर जाकर किए गए सत्यापन और व्यापक जागरूकता अभियानों के कारण महिला पंजीकरण में यह ऐतिहासिक वृद्धि संभव हो सकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *