May 10, 2026

TMC नेता साकेत गोखले को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया, मोरबी हादसे पर ट्वीट का मामला

0

 नई दिल्ली 

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता साकेत गोखले को गिरफ्तार किया गया है। गुजरात पुलिस ने सोमवार को यह कार्रवाई की। कहा जा रहा है कि मोरबी पुल हादसे पर ट्वीट को लेकर उनके खिलाफ एक्शन लिया गया है। अक्टूबर में मोरबी में पुल गिरने से 135 लोगों की मौत हो गई थी।

पार्टी के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि साकेत सोमवार रात 9 बजे नई दिल्ली से फ्लाइट लेकर जयपुर पहुंच गए थे। यहां लैंड करते ही उनका इंतजार कर रही गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को सुबह 2 बजे उन्होंने अपनी मां को फोन कर गिरफ्तारी की जानकारी दी और बताया कि उन्हें अहमदाबाद ले जाया जा रहा है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उन्हें दो मिनट के फोन कॉल की अनुमति दी थी। इसके बाद फोन समेत सारा सामान जब्त कर लिा गया। ब्रायन ने कहा, 'अहमदाबाद साइबर सेल में मोरबी पुल हादसे को लेकर झूठा मामला दर्ज किया गया है।' उन्होंने कहा कि यह सब ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस और विपक्ष को चुप नहीं कर सकता है। उन्होंने भाजपा पर बदले की राजनीति के आरोप लगाए।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *