October 20, 2026

फिरोजपुर बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, 70 करोड़ की हेरोइन जब्त

0
Punjab_News_03-1-15.jpg

फिरोजपुर.

नशाखोरी से पीड़ित परिवारों से मिलने पंजाब आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) और पंजाब पुलिस की टीम ने तकरीबन 70 करोड़ रुपए की हेरोइन को जब्त किया है। ये रिकवरी भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर फिरोजपुर जिले के सरहदी गांव सेदे से हुई।

शुरुआती जानकारी के अनुसार बीएसएफ को रात के समय आउट पोस्ट कस्सोके चौकी के पास ड्रोन मूवमेंट का आभास हुआ। जिसके बाद बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया। बीएसएफ और थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10 किलो 257 ग्राम हेरोइन बरामद की है। 

जॉइंट सर्च ऑपरेशन के बाद मिली सफलता
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीएसएफ की ओपी कस्सोके चौकी के सहायक कमांडेंट राजेश कुमार की ओर से दी गई सूचना के आधार पर ड्रोन गतिविधि के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान फिरोजपुर क्षेत्र के गांव सेदे के नजदीक से एक बोरी बरामद हुई। बोरी को रस्सी व हुक से बांधा हुआ था। स्पष्ट था कि उसे ड्र्रोन से नीचे फेंका गया। तलाशी लेने पर उसमें से 10 किलो 257 ग्राम हेरोइन मिली।

पुलिस ने मामला किया दर्ज
मामले में थाना सदर फिरोजपुर में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस अब इस मामले में हेरोइन की खेप के स्रोत और इसे मंगवाने तथा पहुंचाने में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। सीमा क्षेत्र में ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। बरामदगी के बाद मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *