October 21, 2026

रैम्प योजना के तहत MSME उद्यमियों के लिए एक्सपोर्ट ट्रेनिंग एवं वर्कशॉप, 22 और 24 अक्टूबर को प्रशिक्षण कार्यक्रम

0
IMG-20261021-WA0023

रायपुर, 21 अक्टूबर 2026। भारत सरकार की RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने और उनके व्यवसाय के विस्तार में सहयोग देने के उद्देश्य से एक्सपोर्ट ट्रेनिंग एवं वर्कशॉप आयोजित की जा रही हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से आयोजित इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रदेशभर के इच्छुक उद्यमी शामिल हो सकते हैं।

इस पहल के अंतर्गत Export Procedures & Schemes for MSMEs विषय पर उद्यमियों को निर्यात प्रक्रिया और अंतरराष्ट्रीय व्यापार से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण में बताया जाएगा कि उद्यमी अपने उत्पादों को विदेशों में कैसे बेच सकते हैं, निर्यात शुरू करने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है और Import Export Code (IEC) के लिए आवेदन कैसे किया जाता है। इसके अलावा HS Code, उत्पादों को निर्यात के लिए तैयार करने, अंतरराष्ट्रीय बाजारों की पहचान, संभावित खरीदारों तक पहुँचने, निर्यात संबंधी नियमों एवं उपलब्ध सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

इस पहल के अंतर्गत 13 अक्टूबर 2026 को एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है। आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 अक्टूबर और 24 अक्टूबर 2026 को आयोजित किए जाएंगे।

22 अक्टूबर को रायपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम

22 अक्टूबर को प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक जिला पंचायत भवन, कलेक्टर परिसर, घड़ी चौक, रायपुर में आयोजित किया जाएगा।

24 अक्टूबर के प्रशिक्षण का स्थल जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित किया जाएगा

24 अक्टूबर को शनिवार होने के कारण शासकीय अवकाश रहेगा। इस दिन आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए स्थल जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित किया जाएगा। कार्यक्रम के स्थल एवं अन्य आवश्यक जानकारी प्रतिभागियों को उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रदेशभर के उद्यमी कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के MSME उद्यमियों, निर्माताओं, थोक व्यापारियों, सप्लायर्स, स्थानीय उत्पाद निर्माताओं तथा निर्यात के क्षेत्र में व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक व्यक्तियों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। उद्यमी अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाने और कारोबार का विस्तार करने के लिए इस प्रशिक्षण का लाभ उठा सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन एवं आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी के लिए संपर्क करें

सदफ अंजुम
कोऑर्डिनेटर, MSME Export Training Programme
मोबाइल नंबर: 7067479022

इच्छुक उद्यमी दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद प्रतिभागियों को एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाएगा, जिसके माध्यम से आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की तारीख, आयोजन स्थल और अन्य आवश्यक जानकारियाँ साझा की जाएंगी। इससे प्रतिभागियों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों से संबंधित सभी अपडेट समय पर मिल सकेंगे।

RAMP योजना के अंतर्गत आने वाले समय में प्रदेश में लगभग 12 और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने प्रस्तावित हैं। इच्छुक उद्यमी कोऑर्डिनेटर से संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इस पहल का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के MSME उद्यमियों को निर्यात संबंधी जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना, अंतरराष्ट्रीय व्यापार के अवसरों से परिचित कराना और उन्हें वैश्विक बाजार में अपने उत्पादों की पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed