November 4, 2026

पंजाब में 1984 दंगों पर सियासी घमासान, संगरूर से राहुल गांधी को घेरने की तैयारी

0
Punjab_News_01-1-3.jpg

चंडीगढ़.

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले 1984 के सिख विरोधी दंगों का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है।

बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी संगरूर में इंसाफ रैली के जरिये पंजाब में पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे, वहीं भाजपा चंडीगढ़ में ‘जख्म 84 दे’ नाम से एक दिवसीय कॉन्क्लेव आयोजित कर 1984 की हिंसा, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए चली चार दशक लंबी कानूनी लड़ाई और उनके पुनर्वास का मुद्दा उठाएगी। दोनों दलों के कार्यक्रम एक ही दिन होने से पंजाब की राजनीति में 1984 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज होने के आसार हैं।

संगरूर से शुरू करेंगे रैली राहुल
राहुल गांधी की संगरूर रैली को कांग्रेस ने ‘हिसाब मांगो’ अभियान का हिस्सा बनाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिले संगरूर में होने वाली इस रैली के जरिये कांग्रेस आम आदमी पार्टी सरकार को उसके चार साल से अधिक के कार्यकाल के मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *