November 7, 2026

यूपी की एक और महिला अफसर ने छोड़ी सरकारी नौकरी, सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा

0
6-4.jpg

लखनऊ
आईएएस रहीं दिव्या मित्तल के इस्तीफे के दो महीने बाद यूपी की एक और महिला अफसर का नौकरी से मन भर गया। उन्होंने अपने पद से स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली है। अब वह सियासत का रुख करेंगी, ऐसी संभावना जताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि वह उत्तर प्रदेश के सीतापुर की सिधौली विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। यूपी के राज्य कर विभाग की डिप्टी कमिश्नर अनुपमा सरोज ने अनुपमा ने इसी साल जून में वीआरएस के लिए आवेदन किया था, जिसे अक्तूबर में मंजूरी दे दी गई। अनुपमा की मां सुशीला सरोज मोहनलालगंज लोकसभा सीट से वर्ष 2004 में सांसद रह चुकी हैं। अनुपमा के पति सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। अनुपमा की एक पहचान पार्श्व गायिका के तौर पर भी है।

अनुपमा में अपने फैसले की जानकारी खुद ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर साझा की थी। सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए अनुपमा ने कहा था कि वह भविष्य में नए संकल्प के साथ नया सफर शुरू करेंगी। हालांकि अनुपमा ने विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर कोई बात नहीं की है। लेकिन अनुपमा का इस्तीफा 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

आईएएस दिव्या मित्तल ने 2 महीने पहले छोड़ी थी नौकरी
अनुपमा सरोज के वीआरएस लेने के करीब दो महीने पहले आईएएस दिव्या मित्तल ने भी सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। यूपी कॉडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफे की जानकारी अपने सोशल मीडिया एकाउंट फेसबुक और ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए दी थी। एक आईएएस के रूप में दिव्या मित्तल काफी लोकप्रिय रही थीं। नौकरी से इस्तीफा देने के कुछ समय बाद उन्होंने ऐलान किया कि वह सियासत में जाएंगी। इसके बाद उन्होंने अपनी एक नई राजनीतिक पार्टी ‘जननीति भारत पार्टी’ भी बनाई है।

वर्तमान में दिव्या मित्तल लगातार जनसंपर्क और अपनी पार्टी के संगठन को तैयार करने में जुटी हैं। दिव्या मित्तल ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी यूपी के 2027 के विधानसभा चुनाव में पूरी तैयारी से उतरेगी। उनका कहना है कि वह चाहती हैं कि नीतियां जनता के हिसाब से बनें। दिव्या मित्तल के खुद मिर्जापुर से चुनाव लड़ने की संभावना है। वह मिर्जापुर की डीएम रह चुकी हैं। यहां की डीएम रहते उनके कई कामों की बड़ी सराहना होती रही है। इनमें मिर्जापुर जिले के लहुरियादह गांव में आजादी के 75 साल बाद पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना प्रमुख है।

अनुपमा सपा में हो सकती हैं शामिल
आईएएस पद से इस्तीफा देने के बाद दिव्या मित्तल ने जहां खुद की पार्टी बनाकर जनता के बीच पैठ बनाने का अभियान शुरू किया है वहीं अनुपमा सरोज के समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने की संभावना है। वह सीतापुर के सिधौली विधानसभा क्षेत्र से सपा की उम्मीदवार हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *