June 25, 2026

बालाघाट के जनजातीय ग्राम पादरीगंज का बाँस डिपो स्थानांतरित नहीं होगा

0
1-256.jpg

आयुष मंत्री श्री कावरे की पहल पर हड़ताल हुई खत्म

भोपाल

बालाघाट जिले के परस्बाड़ा क्षेत्र के पादरीगंज ग्राम का बाँस डिपो अब स्थानांतरित नहीं होगा। बाँस डिपो के मजदूरों की हड़ताल आयुष राज्य मंत्री श्री रामकिशोर कावरे की पहल पर सोमवार को खत्म हुई।

ग्राम पादरीगंज में बाँस डिपो के स्थानांतरण को लेकर वहाँ के जनजातीय मजदूर हड़ताल पर थे। मजदूर बाँस डिपो के पादरीगंज से कनकी स्थानांतरण न किये जाने के संबंध में वन विकास निगम के अधिकारियों से लिखित आश्वासन चाहते थे। इस मुद्दे को लेकर आयुष राज्य मंत्री ने वन विकास निगम के प्रबंध संचालक से चर्चा की और उनसे लिखित पत्र भी लिया। इसके बाद उन्होंने पादरीगंज ग्राम के मजदूर प्रतिनिधियों से वीडियो कॉल पर चर्चा की। दोनों पक्षों की सहमति के बाद लंबे समय से चल रही हड़ताल समाप्त हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *