June 29, 2026

बीसीसीएल महिला मंडल ने बरमसिया कुष्ठ कॉलोनी में जरूरमंदों को बांटे कंबल

0
Screenshot_20221222_213354

सर्दियों की शुरुआत से ही बीसीसीएल द्वारा सीएसआर के तहत धनबाद और आसपास के क्षेत्रों में समाज के दलित, जरूरतमंद और कमजोर वर्गों के लिए निरंतर कंबल वितरण अभियान चलाया जा रहा है। कंबल वितरण के इस जनसेवा के कार्य को जारी रखते हुए बीसीसीएल की समर्पण महिला समिति एवं दीक्षा महिला मंडल द्वारा 22.12.2022 बरमसिया कुष्ठ कॉलोनी धनबाद के निवासियों को 81 कंबल वितरित किए गये। भारत कोकिंग कोल अपने कार्यक्षेत्र में समाज के जरूरतमंद वर्ग तक पहुंचकर उनकी मदद करने के लिए हमेशा तत्पर है।
आज के कंबल वितरण अभियान में कंपनी के सीएसआर विभाग के अधिकारियों / कर्मचारियों के अलावा मुख्य रूप से समर्पण महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती मिली दत्ता, उपाध्यक्ष श्रीमती रीना सिन्हा के साथ ही समिति की अन्य सदस्य श्रीमती पी कमला राव, श्रीमती निभा पाण्डेय, श्रीमती आशा दुबे, श्रीमती नीरू सिन्हा, श्रीमती सुष्मिता झा, श्रीमती अनुषा जैन, श्रीमती रश्मि कुमार आदि भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *