June 19, 2026

नफरत की बाजार में प्यार की दुकान खोलने आया हूं, दिल्ली पहुंचती ही गरजे राहुल गांधी

0
bharat_jodo.jpg

नई दिल्ली 
कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' 108वें दिन शनिवार सुबह फरीदाबाद से होते हुए बदरपुर बॉर्डर के रास्ते दिल्ली में प्रवेश कर गई। इस दौरान दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और यात्रियों का बदरपुर बॉर्डर पर जोरदार स्वागत किया।

इस यात्रा पार्टी नेताओं के साथ हजारों की तादाद कार्यकर्ता और लोग राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में दाखिल होकर आश्रम चौक होते हुए लाल किला जाकर समाप्त होगी। इस दौरान यह यात्रा 23 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। दिल्ली पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर लोगों को जाम से बचने के लिए भारत जोड़ो यात्रा के मार्ग वाले रास्तों से बचकर चलने की सलाह दी है।

बता दें कि, यात्रा साल के अंत में नौ दिन का ब्रेक लेगी और 3 जनवरी को फिर से दिल्ली से शुरू होगी। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा अब तक नौ राज्यों से गुजर चुकी है और जनवरी के अंत तक जम्मू और कश्मीर में समाप्त होने वाली है। यात्रा अपने 108वें दिन पर है और नौ राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के 46 जिलों में लगभग 3,000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है।

 
– राहुल गांधी के 2024 में प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि यह तो 2024 ही तय करेगा, लेकिन अगर आप हमसे पूछेंगे तो निश्चित रूप से राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे।

– भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में प्रवेश करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कुछ लोग नफरत फैला रहे हैं, लेकिन देश का आम आदमी अब प्यार की बात कर रहा है। हर राज्य में लाखों लोग यात्रा में शामिल हुए हैं। मैंने आरएसएस-बीजेपी के लोगों से कहा है कि हम यहां आपके नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोलने आए हैं।

-कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रवेश करने पर जश्न मनाया जा रहा है।

– दिल्ली : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बदरपुर मेट्रो स्टेशन पहुंची।

– कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा ले रहे कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि मैं मास्क पहनूंगा। प्रधानमंत्री ने आज संसद में मास्क पहना था, लेकिन बाद में उनके चेहरे पर मास्क नहीं था। अगर वैज्ञान और मेडिकल एविडेंस के आधार पर प्रोटोकॉल आएगा तो हम जरूर उसका पालन करेंगे, लेकिन भाजपा कोविड को लेकर राजनीति कर रही है और भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

– हरियाणा : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ फरीदाबाद के एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *