July 2, 2026

बस्तर संभाग के नारायणपुर में 4.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया

0
21-6.jpg

जगदलपुर

बस्तर संभाग मेंसोमवार को भी शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है, पूरे बस्तर संभाग में सबसे ज्यादा ठंडा जिला नारायणपुर रहा, जहां 4.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। बस्तर संभाग के अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 07से 08 डिग्री तक रिकार्ड किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान भी 26 डिग्री पर बना हुआ है। इसके साथ ही सुबह घना कोहरा भी छा रहा है। मौसम विभाग के पूवार्नुमान के मुताबिक अगले दो दिन तापमान 07 से 08 डिग्री के करीब बना रहेगा, जबकि बुधवार से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से ठंडी हवाओं का आना लगातार जारी है। ऐसे में मौसम शुष्क बना हुआ है। उन्होंने बताया कि बस्तर संभाग में न्यूनतम तापमान में गिरावट अपनी चरम स्थिति पर पहुंच चुका है। इसके बाद अब न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *