June 18, 2026

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: प्रचार-प्रसार के लिए प्रतिस्पर्धाओं के आयोजन

0
1-1000.jpg

 जबलपुर/मंडला
 खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत मंडला जिले में 2 से 10 फरवरी तक थांगता एवं गतका प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन हो रहा है। यूथ गेम्स के प्रचार-प्रसार के लिए जिलेभर में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में खेलो इंडिया महोत्सव में पिट्टू फाइनल मैच खेला गया। साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। इस दौरान खेलो इंडिया यूथ गेम्स के शुभंकर आशा को अपने बीच पाकर बच्चे बहुत उत्साहित हुए। बच्चों ने डांस एवं सेल्फी लेकर आनंद लिया। प्राचार्य आभा चौरसिया द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

 इसी प्रकार शासकीय कला महाविद्यालय बम्हनी बंजर में डॉ. विवेक कुमार जायसवाल के निर्देशन में खेलो इंडिया यूथ गेम 2022-23 अंतर्गत छात्राओं के बीच में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *