June 21, 2026

खजुराहो जी-20: 125 डेलीगेट्स के साथ समूह की बैठकों का पहला दौर

0
Khajuraho_g-20.jpg

भोपाल

खजुराहो में जी-20 के 20 देशों का प्रतिनिधि मण्डल विश्व की संस्कृतियों पर मंथन करेगा। आज शाम कार्यक्रम का उद्घाटन होगा। बैठकें कल से 25 फरवरी तक होंगी। जी-20 के 20 देशों सहित 9 मेहमान देशों और 7 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि खजुराहो पहुंच रहे हैं। खजुराहो में कुल लगभग 125 डेलीगेट्स के पहुंचने के साथ ही भारत में होने वाली जी-20 की चार सांस्कृतिक समूह की बैठकों का पहला दौर है। खजुराहो में लगाई जा रही संस्कृति पर आधारित एक प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया जा रहा है।

इसका शुभारंभ केन्द्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे।  भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव लिली पाण्डेय ने बताया कि जी-20 की व्यापक थीम वसुधैव कुटुंबकम- एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य है।

बैठक के चार उद्देश्य
जी-20 देशों से अवैध तरीके से बाहर ले जाई गईं धरोहरों को वापस उनके मूल देशों तक लाना।
हमारी जीवंत धरोहर, सामाजिक ज्ञान, कला को शासकीय योजनाओं के केन्द्र में प्राथमिकता से रखना।
कला और सृजन से जुड़े व्यवसायों और रोजगारों को बढ़ाना।
तकनीक के मायम से कला और संस्कृति के क्षेत्र को विकसित और संरक्षित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *