June 22, 2026

मनीष सिसोदिया से CBI की पूछताछ, धारा-144 लागू… AAP का दावा- कई नेता हाउस अरेस्ट

0
mani.jpg

 नई दिल्ली  
आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) आज पूछताछ करेगी। वहीं मनीष सिसोदिया के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सिसोदिया के घर के बाहर रैपिड एक्शन फोर्स तैनात कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने उनके घर की एंट्री के दोनों तरफ 4 लेयर के बैरिकेड लगा दिए हैं। सीबीआई दफ्तर के आसपास भी धारा-144 लागू कर दी गई है।
 
पुलिस ने CBI मुख्यालय की तरफ जाने वाले कई रास्तों को भी बैरिकेंडिग लगाकर बंद कर दिया है। सीबीआई हेडक्वार्टर के पास भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया कि आज फिर CBI जा रहा हूं, सारी जांच में पूरा सहयोग करूंगा। लाखों बच्चो का प्यार व करोड़ो देशवासियों का आशीर्वाद साथ है। कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं, भगत सिंह के अनुयायी हैं, देश के लिए भगत सिंह फांसी पर चढ़ गए थे। ऐसे झूठे आरोपों की वजह से जेल जाना तो छोटी सी चीज़ है।
  
AAP नेताओं का आरोप
AAP नेता संजय सिंह ने कई नेताओं को हाउस अरेस्ट करने का आरोप लगाया है। AAP विधायक दुर्गेश पाठक, इंद्रपुरी पार्षद ज्योति गौतम, वार्ड अध्यक्ष अमर गौतम, सुभाष नगर पार्षद सुरेन्द्र सेठिया और हरी नगर से पार्षद राजेश लाडिया को हाउस अरेस्ट का आरोप है। AAP ने भाजपा पर तानाशाही का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *