June 23, 2026

WPL 2023 में मुंबई इंडियंस का जलवा, हरमनप्रीत कौर की टीम का है एकछत्र राज

0
mumbai.jpg

 नई दिल्ली

WPL 2023 में मुंबई इंडियंस का एकछत्र राज देखने को मिला है। जिस तरह पुरुष टीम का वर्चस्व आईपीएल में देखा जाता है। उसी तरह मुंबई की महिला टीम ने भी कमाल दिखाया हुआ है। मुंबई इंडियंस के पास इस समय अंकतालिका में नंबर वन की कुर्सी है। टीम की बल्लेबाज के पास ऑरेंज कैप है, टीम की गेंदबाज के पास पर्पल कैप और सबसे ज्यादा अर्धशतक भी इसी टीम की बल्लेबाजों ने लगाए हैं।

दरअसल, वुमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के पहले दो मैच जीतकर मुंबई इंडियंस टॉप पर है। टीम की बल्लेबाज हीली मैथ्यूज इस समय ऑरेज कैप (टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन) होल्डर हैं। उन्होंने दो मैचों में 1 अर्धशतक के साथ 124 रन बनाए हैं। टीम की गेंदबाज साइका ईशाक ने पर्पल कैप (सबसे ज्यादा विकेट) अपने नाम की हुई है। उन्होंने अब तक 2 पारियों में 6 विकेट चटकाए हैं।
 
इतना ही नहीं, मुंबई इंडियंस की ओर से अब तक 3 अर्धशतक देखने को मिले हैं। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर के अलावा ओपनर हीली मैथ्यूज और नैट साइवर ब्रंट के बल्ले से भी अर्धशतकीय पारियां निकली हैं। मुंबई के बाद दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के नाम है, जिनके खिलाड़ियों ने 2-2 अर्धशतक अभी तक जड़े हैं, लेकिन दोनों टीमों ने अभी एक-एक मैच ही खेला है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *