June 24, 2026

PM मोदी ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को किया नमन, बोले-स्वतंत्रता संग्राम में इनका अतुलनीय योगदान

0
pm-11.jpg

नई दिल्ली  
देश के इतिहास में वैसे तो कई महत्वपूर्ण घटनाएं 23 मार्च की तारीख पर दर्ज हैं लेकिन भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु और सुखदेव को फांसी दिया जाना भारत के इतिहास में दर्ज इस दिन की सबसे बड़ी एवं महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान साल 1931 में क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 23 मार्च को फांसी दी गई थी। इस दिन को भारत में शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पीएम मोदी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन किया। वीडियो के साथ पीएम मोदी ने कैप्शन में लिखा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को भारत हमेशा याद रखेगा। ये ऐसे महान व्यक्ति हैं जिन्होंने हमारे स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *