June 30, 2026

भाजपा कार्यकर्ता 2024 के चुनावों के लिए कसर कस लें : रघुबर दास

0
2-606.jpg

जमशेदपुर
 झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए कमर कसने और पार्टी की जीत के लिए ईमानदारी से काम करने को कहा।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दास ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे संभाग के लोगों के साथ संवाद करें और उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करें।

भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दास ने चुनाव जीतने के लिए बूथ स्तर की समितियों को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री दास ने आरोप लगाया कि झारखंड में बिना ‘कट मनी’ (कमीशन) के कोई काम नहीं होता।

भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि पार्टी के पास समर्पित कार्यकर्ता हैं और वे अपनी कड़ी मेहनत से पार्टी को 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव जीतने में मदद करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *