June 22, 2026

जहानाबाद में सरिया से भरा ट्रक पलटा, 2 मजदूरों की मौत, आधा दर्जन घायल; ग्रामीणों ने किया पटना-गया मुख्य मार्ग

0
pro.jpg

जहानाबाद
जहानाबाद के एनएच 83 पर एख भीषण हादसा हो गया। जब सरिया से लदा ट्रक पलटने से मौके पर ही 2 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना मई हाल्ट के पास हुई।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पटना-गया मुख्य मार्ग जाम कर दिया है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक असंतुलित होकर अचानक सड़क पर पलट गया। जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसे की खबर लगते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने ट्रक में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया। और जख्मी लोगों को बाहर निकाला।

वहीं पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। और पटना-गया मुख्य मार्ग जाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस के आला अफसरों ने लोगों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। जिसके चलते लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *